रोजगार मेले में युवाओं के प्रमाण पत्र का ऑनलाइन होगा सत्यापन
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में रोजगार मेले में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के प्रमाण पत्रों का मौके पर ही ऑनलाइन सत्यापन किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर व नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी से जोड़ दिया गया है। अब भर्ती के समय प्रमाण पत्रों को मौके पर ही जांचा जा सकेगा।
प्रमाण पत्रों की जांच उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन पर जोर दिया जा रहा है। रोजगार मेले में गड़बड़ प्रमाण पत्र लाने वाले युवाओं को मौके पर ही पकड़ा जा सकेगा। कंपनियों के अधिकारी प्रमाण पत्रों की जांच डिजिलॉकर के माध्यम से मौके पर ही करेंगे। जिन युवाओं के पास ठीक प्रमाण पत्र हैं, उन्हें सत्यापन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सत्यापन की प्रक्रिया भी मौके पर ही आसानी से निपट जाएगी।
डिजिटल प्रमाण पत्र प्रणाली उप्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.