हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में युवाओं की बेरुखी दिखी। जहां एक ओर 200 पदों पर भर्ती के लिए निजी कंपनी रोजगार के लिए पहुंचीं, वहीं सिर्फ 74 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इसमें भी नौकरी के लिए 16 युवा ही मानकों पर खरे उतर पाए। मानदेय कम होने के कारण युवा इन रोजगार मेलों में रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर सेवायोजन कार्यालय की ओर से इंटरमीडिएट, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेला लगाया गया। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि विज्ञापन और सूचना के माध्यम से 200 पदों पर रिक्तियों की जानकारी साझा की गई थी। इसमें क्वेस कॉर्प कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों की ओर से टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर प्लांट में 'ट्रेनी' के पदों पर चयन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.