गंगापार, मई 23 -- मेजारोड बाजार स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में शनिवार को युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुम्बई, दिल्ली, गुजरात, बेंगलुरु, कोलकाता सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंची सौ से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बेरोजगार युवक व युवतियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। रोजगार महोत्सव कार्यक्रम भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल ने आयोजित किया जिसका लाभ स्थानीय ही नहीं अन्य जिलों से पहुंचे बेरोजगारों को भी मिला। दोपहर बारह बजे तक दो सौ से अधिक बेरोजगार युवक व युवतियों का चयन हो चुका था। सुबह आठ बजे से युवक व युवती नौकरी पाने के लिए डीजीएस गेस्ट हाउस पहुंच गए थे, प्रवेश पत्र मिलने के बाद ऐसे युवकों को अंदर भेजा गया। यह भी पढ़ें- विकसित भारत बनाने में ऊर्जा लगाएं युवा : अनुप्रिया भीड़ को नियंत्रित करने के लिए...