प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आठ मार्च को महिला अभ्यर्थियों के लिए खासतौर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियां महिलाओं-युवतियों का अधिकतम 33 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन करने आ रही है। आई प्रोसेस नाम की कंपनी 18 से 30 आयु की स्नातक व परास्नातक 200 अभ्यर्थियों का 14500 से 33000 प्रतिमाह पर टेली सेल्स ऑफिसर/कस्टमर केयर ऑफिसर पद पर चयन करेगी। एटीसी टायर्स 18 से 28 साल की डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी, बए, एमए, बीकॉम और एमकॉम पास 200 अभ्यर्थियों को 19500 से 23000 प्रतिमाह पर मशीन ऑपरेटर के पद पर गुजरात में नौकरी देगी। नूमैक्स स्किल मैनेजमेंट व शारदा कंसल्टेंसी ट्रेनी समेत विभिन्न 500-500 पदों पर जबकि टीम ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.