बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर। जनपद मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में आयोजित बृहद रोजगार मेले में जनपद बिजनौर के राजकीय, निजी आईटीआई तथा कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के 1200 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 450 को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवायोजन का अवसर मिला। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से ही राजकीय आईटीआई बिजनौर में युवक एवं युवतियां का आना प्रारंभ हो गया था तथा वह यहां से बसों द्वारा 8:30 बजे मुजफ्फरनगर के लिए निकले। वहां रोजगार मेले में 450 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर मिले। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई बिजनौर के छात्र छात्रों द्वारा तैयार किया गया पानी का जहाज ,रोबोट एवं अन्य मॉडल भी प्रदर्शन के लिए उपलब्ध रहे । यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में रोजगार मेला का हुआ आयोजन जिनकी विभागीय अधि...