बांदा, मई 22 -- बांदा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बांदा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित मेले में प्रदेश के बाहर की 13 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 650 बेरोजगार शामिल हुए। जिसमें 457 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...