उरई, अगस्त 7 -- उरई। संवाददाता कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राजकीय आईटीआई उरई में दिव्यांग रोजगार मेला लगाया गया। यहां विभिन्न कंपनियां ने पंजीकृत 36 बेरोजगारों के सापेक्ष आठ का रोजगार के लिए चयन किया।शहर के जालौन रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में उक्त 3 कम्पनियों के साथ ही उपायुक्त उद्योग जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मुख्यमंत्री युवा उद्यमी की टीम ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 36 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया जिसमें 8 दिव्यांगजनों को कम्पनियों द्वारा चयन एवं जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की सीएम युवा उद्यमी की टीम ने सीएम युवा योजनान्तर्गत स्वरोजगार से जोडने को आवेदन कराए। रोजगार मेले में आईटीआईप्रधानाचार...