सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। दिशा भारती कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त किए। करीब 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। कई युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और विशिष्ट अतिथि मेयर अजय कुमार और विधायक देवेंद्र निम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनके कौशल के अनुसार अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है...