फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ठंडी सड़क में लगे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियां नहीं आईं। इसके चलते युवाओं का साक्षात्कार ऑनलाइन लिया गया। जिसके बाद 76 का चयन रोजगार के लिए किया गया। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।रोजगार मेले में मंगलवार को चार प्रतिष्ठित कंपनियों को प्रतिभाग करना था। सुबह से ही मेले में युवक-युवतियों का पहुंचना शुरू हो गया। सभी को आईटीआई के सभागार में बैठाया गया, लेकिन कोई भी कंपनी नहीं आई। इस पर आईटीआई के अनुदेशकों व कर्मचारियों ने युवक-युवतियों का पंजीकरण किया। इसके बाद युवाओं ने संबंधित कंपनी में ऑनलाइन साक्षात्कार दिया। नोडल प्रभारी व प्रधानाचार्य आईटीआई राजवीर सिंह ने बताया कि चार कंपनियों को मेले में प्रतिभाग करना था, लेकिन कोई भी कंपनी नहीं आई। ...