सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 300 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विस लखनऊ, एआईएम नोएडा, शिव शक्ति एग्रीटेक लि. वाराणसी, वज एलईडी सोल्यूशन्स प्रालि., राबर्ट्सगंज, इनोविजन लि. वाराणसी एवं विन्ध्य ऑटो हीरो एजेन्सी राबर्ट्सगंज इत्यादि कुल 06 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कंपनियों के माध्यमसे कुल 124 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर सेवायोजन के सच्चिदानंद, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति,मनोज कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.