कानपुर, मार्च 27 -- डेरापुर। ब्लॉक डेरापुर में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के करीब 25 नवयुवकों ने भाग लिया। भारतीय अधिकारी सुभाष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद 6 अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयन किया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थी 28 तारीख को 10 बजे नोएडा स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिले से भर्ती हुए सभी चयनित युवक 28 मार्च को ही रिपोर्टिंग के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...