रोजगार मेला 23 मई को लगेगा
फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद तथा जीतो जॉब्स डॉट ओआरजी और आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः साढ़े नौ बजे से सायं चार बजे तक एनआईटी नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सर्वोवर पोर्टिका में आयोजित होगा।मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 से 50 कंपनियां भाग लेंगी। मेले में स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए तथा अनुभवी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध करवाना है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन उनकी योग्यता और अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.