बिजनौर, मार्च 26 -- नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज परिसर में एनआईआईटी लिमिटेड के सहयोग से आईसीआईसी आई बैंक की ओर से कैरियर परामर्श सेल समिति के नेतृत्व में रोजगार मेला 2026 आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया। साहू जैन कॉलेज में रोजगार मेला 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने किया। आईसीआईसी आई बैंक की भर्ती टीम के वैभव चौहान ने विभिन्न जॉब प्रोफाइल, चयन प्रक्रियाओं, आवश्यक योग्यता और बैंकिंग सेक्टर में नौकरियों की संभावनाओं के बारे में बहुत ही सरल तरीके से बताया। इसके साथ ही सहायक प्रबंधक के पद के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक चयन की जानकारी दी गई। कैरियर परामर्श सेल समिति के संयोजक प्रो परमिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर...