सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर। श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 20 मार्च को कसरैला रोड पर अहमद नगर स्थित श्री कृष्णा कालेज ऑफ फार्मसी में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जिले के बेरोजगारो को उनके शिक्षा के अनुरूप निजी कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 30 कंम्पनियां 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को रोजगार के मौके देगीं। प्रतिभाग करने के लिए ROJGAARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़ ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.