रोजगार मेला में 96 अभ्यर्थियों का चयन
सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी के परिसर में गुरुवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 96 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में कुल 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्यत क्वैस कार्प लि. नोएडा, ओरिजा इंटरनेशनल प्रालि, राबर्ट्सगंज, कृष्णा मारूति लि., गुरूग्राम, हरियाणा, केजीबीएस इंडिया प्रालि, अलवर, राजस्थान, श्रीराम फाईनेन्स लि., राबर्ट्सगंज, सोलेरा इंडस्ट्रीज प्रालि, राबर्ट्सगंज एवं वज्र एलईडी सोल्यूशन्स प्रालि, राबर्ट्सगंज रहीं। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज, अशोक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेले में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.