सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में मंगलवार को जिला नियोजनालय कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में 11 विभिन्न स्थानीय संस्थानों में नियुक्ति हेतु हुए 63 अभ्यर्थी चयनित हुए। मेले में सम्मिलित नियोक्ताओं में प्रेजा फाउंडेशन, सेवा सहयोग, एलआईसी, प्रथम फाउंडेशन, एक्सेल डेटा सर्विसेज, रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, शिक्षा, आस्क एच आर सॉल्यूशंस, प्रेमसंस बजाज, बेस्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और इंडियन डिजाइन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित रहे जिन्होंने विभिन्न पोस्ट में नियुक्तियां हेतु ऑन - स्पॉट इंटरव्यू लिया। रोजगार मेले में कुल 244 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 125 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट और 63 उम्मीदवार चयनित हुए। कार्यक्रम में जिला नियोजनालय और आईटीआई ...