बलिया, फरवरी 16 -- बांसडीह। स्थानीय राजकीय पालिटेक्निक में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं उन्हें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना था। रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, आईटीआई व डिप्लोमा उत्तीर्ण 157 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेला में प्रमुख रूप से लिनकस्ट लि., कृष्णा मारुति लिमिटेड ,वेलराइज, श्रीराम पिस्टन, इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स, बेस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड, प्रोमैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं एसकेएच मेटल्स कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अभिषेक आनंद, डा. विश्व दीपक द्विवेदी, मानसी यादव, विजय यादव , दीपक राय, लवकेश कुमार, अजीत कुमार शर्मा , अमन कुमार सिंह , विवेक कुमार अमरेंद्र कुमार हरीश दूबे अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.