रोजगार मेला में 55 अभ्यर्थियों का चयन
लखनऊ, जुलाई 21 -- मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आटीआई), अलीगंज में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में 5 नामी कंपनियों ने प्रतिभाग कर 158 अभ्यर्थियों में से 55 का चयन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में लिफ्ट लाइफ लिमिटेड, ऑर्गेनिक इंडिया प्रा. लि., कोटक महिंद्रा बैंक, एसएलएमजी बेवरेजेस और सत्या सोलर लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की। प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 55 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से 10,000 से 17,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.