सीवान, फरवरी 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के जीएम हाई स्कूल के परिसर में बिहार सरकार के गरीबी निवारण हेतु बिहार ग्रामीण जीविकापार्जन प्रोत्साहन समिति के तत्वधान में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रोजगार प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम का विधवत उद्घाटन डीएम विवेक कुमार मैत्रीय ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेला में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में काफी अधिक उत्साह देखने को मिली। वही बेहतर रंगोली और कार्य को लेकर जीविका दीदी की कार्य को सराहना की गई। वही कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ डीएम दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने कहा कि यह मेला ग्रामीण युवाओं और विशेषकर जीविका दीदियों के लिए सुनहरा अवसर है। इसमें युवा को रोजगार मिलेगा जिससे उसका भविष्य सुंदर होगी। सरकार जीविका दीदी और रोजगार मेला का आयोजन कर...