देहरादून, अप्रैल 2 -- मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विभाग के 'ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल' के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से राज्य के युवाओं को घर के पास ही रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, पित्थूवाला में 'मेगा कैंपस प्लेसमेंट रोजगार मेले' का आयोजन किया गया।रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गढ़वाल मंडल के 39 राजकीय और सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और उत्तीर्ण युवाओं के लिए आयोजित इस मेले में देश की 80 नामी राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने शिरकत की, मेले में 1250 युवाओं का चयन किया गया। कार्यक...