घाटशिला, जून 26 -- जादूगोड़ा । भूतपूर्व कर्मचारी एवं आश्रित संघ के महासचिव मनोज प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि एचसीएल की राखा कॉपर माइंस में कार्यरत साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड स्थानीय लोगों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहन व चालक जमशेदपुर के हैं, जबकि स्थानीय युवाओं को काम नहीं मिल रहा। साथ ही खदान का अशोधित पानी चास नाला में छोड़े जाने पर भी चिंता जताई। संघ ने मांग की कि भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों व स्थानीय लोगों को नौकरी और सप्लाई कार्यों में प्राथमिकता दी जाए, अन्यथा 15 दिनों बाद आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...