फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगे वृहद रोजगार मेला में युवाओं की भीड़ उमड़ी। पंजीकरण कराने के लिए युवक-युवतियों में होड़ सी लगी रही। मेले में 64 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 1567 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया गया। जॉब पाकर युवाओं के चेहरे खिले नजर आए।डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मेले में पहुंचकर जानकारी की और युवाओं से बातचीत की। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को आईटीआईटी ठंडी सड़क में लगे वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने अलग-अलग काउंटर लगा रखे थे। पंजीकरण कराने के लिए सुबह से ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से युवक-युवतियों का पहुंचना शुरू हो गया था। साक्षात्कार के दौरान कई युवा ...