रोजगार मिलने के बाद भी रोहित ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। बिरसानगर के विजया गार्डेन निवासी और एनटीटीएफ के अंतिम वर्ष के छात्र रोहित गोप की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंपस प्लेसमेंट होने और जल्द नौकरी ज्वाइन करने की तैयारी के बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। बिरसानगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस रोहित के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही उसके दोस्तों, सहपाठियों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि रोहित पढ़ाई में मेधावी था और नौकरी मिलने से परिवार खुश था। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और बयानों के आधार पर आत्महत्या के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.