लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों को आठ मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले रोजगार महाकुंभ 2026- पिंक एडिशन और पिरामल फाउंडेशन की ओर से संचालित प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें उद्योग जगत के साथ सीधे संवाद का मंच प्रदान करना है। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि यह आयोजन देश के सबसे बड़े महिला रोजगार अभियानों में से एक है, जिसमें 5000 से अधिक महिला अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है, जबकि 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। इनमें फ्लिपकार्ट, अमेज़न डिजिटल केंद्र, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, पैंटालून्...