बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बेगूसराय। लोहियानगर स्थित बाइट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के 29वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को इस वर्ष रोजगार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि 29 साल पहले के झोपड़ीनुमा कमरे में इस संस्थान की शुरुआत हुई थी। आज मेहनत, संघर्ष और विश्वास के बदौलत अपने भव्यतम रूप में यह संस्थान चल रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिलाने में संस्थान की अहम भूमिका रहती है। पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार ने कहा कि यहां के छात्र जिले में ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों में अपने कार्य शैली की वजह से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। रिवर वैली स्कूल के निदेशक आरएन सिंह ने कहा कि समय के साथ हर किसी को अपग्रेड करना चाहिए। डॉक्टर अनामिका ने क...