हाथरस, दिसम्बर 13 -- हाथरस। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके लिए शासन स्तर से पहल की गई है। विद्यालयो में पढ़न वाली छात्राओं को रोजगार पारक शिक्षा दिलाई जाएगी। इसके लिए शॉर्ट टर्म कोर्स चलाएं जायेंगे। शासन की ओर से इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। जनपद के हाथरस,हसायन,मुरसान,सादाबाद,सिकंदराराऊ और सहपऊ ब्लाक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में गरीब,असहाय परिवार की बेटियों को कक्षा आठवीं तक की आवासीय शिक्षा दिलाई जाती है। छात्राओं को फुल व पार्ट टाइम शिक्षिकाओं के जरिए पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही वार्डन के कंधों पर विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी होती है। वहीं कक्षा आठ पास करने के बाद छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो सके। इसके लिए शासन की ओर ...