बेगुसराय, फरवरी 23 -- बेगूसराय। शहर पनहास चौक स्थित जिला नियोजनालय भवन के सभागार में युवा रोजगार एवं कौशल विभाग द्वारा 28 फरवरी को नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी इलियट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्पादन सहायक तथा पैकिंग सहायक के लिए कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार ने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराकर जिला नियोजनालय भवन के सभागार में सुबह 10:30 बजे तक उपस्थित होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.