गढ़वा, फरवरी 26 -- रमकंडा। हरहे पंचायत भवन में मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी की अध्यक्षता में लोगों रोजगार से जोड़ने के लिए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। उसके अलावा मौके पर लोगों ने शराबमुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। रोजगार सेवक उदय राम ने कहा कि मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान चल रहा है। अभियान के तहत मनरेगा में कार्यरत न्यूनतम 50% लोगों को 100 दिनों का कार्य उपलब्ध कराना है। मनरेगा जॉब वाले लोगों से ई-केवाईसी जल्द करवाने का अह्वान किया। मुखिया ने गरीब वंचित वर्गो के परिवार में महिलाओं को बढ़ चढ़कर रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन रोकने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...