पाकुड़, मई 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पाकुड़िया पंचायत सचिवालय परिसर में भी रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही जॉब कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड ई-केवाईसी, मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पशुपालन, जल संरक्षण, तालाब निर्माण, सड़क मरम्मती, वृक्षारोपण समेत विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का ...