कन्नौज, मार्च 19 -- कन्नौज। मेरा युवा भारत के अंतर्गत संचालित युवा मंडल विकास अभियान के समापन पर समारोह गुरुवार को मेरा युवा भारत केंद्र कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी, जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे और नमामि गंगे परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित न रहकर समाज परिवर्तन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि हसेरन, गुगरापुर और कन्नौज ब्लॉकों में 200 से अधिक युवा मंडलों का गठन हुआ, जिनसे 2000 से ज्यादा युवा जुड़े। अधिकारियों ने बताया कि यह संख्या इस बात का संकेत है कि अब ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में भी युवा संगठित होकर सामाजिक मुद्दो...