जहानाबाद, फरवरी 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अरवल जिला अंतर्गत अवस्थित सभी बैंकों के जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन, कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बैंकों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि अधिक से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.