जहानाबाद, फरवरी 3 -- जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी और बैंक के समन्वयकों के साथ बैठक कैंप में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत लाभुकों को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के समन्वयक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं स्वरोजगार स...