रामगढ़, जून 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विस्थापित प्रभावित रैयत संघर्ष संघ रविवार को कुरसे पंचायत भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता वीरेंद्र यादव और संचालन गणेश बेदिया ने किया। बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल और संगम खदान पर चर्चा हुई। वीरेंद्र यादव ने कहा कि विस्थापितों को हक-अधिकार दिलाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई होगी। भुरकुंडा परियोजना में विस्थापितों के नाम पर दर्जनों संगठन प्रबंधन को बेवकूफ बना रहे हैं, जबकि वास्तविक विस्थापितों को आज तक उनका वाजिब हक-अधिकार नहीं मिला है। इसलिए प्रबंधन सभी संगठनों की जांच कराए। साथ ही वास्तवित विस्थापितों को संगम खदान में उत्खनन का कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार देना तय करें। इसके अलावा भुरकुंडा लोकल सेल को यथाशीघ्र खोल कर 75 फीसदी हिस्सेदारी विस्थापित-प्रभावितों को दे। इन सारे सवालों को लेकर एक ज...