पटना, फरवरी 18 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को पांच किस्तों में दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। जिन महिलाओं ने रोजगार प्रारंभ कर दिया है, उनके रोजगार विस्तार के लिए यह राशि दी जाएगी। बुधवार को विधानपरिषद में उन्होंने यह घोषणा की। ग्रामीण विकास मंत्री वहां विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि अबतक 1.81 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिये जा चुके हैं। जबकि, 18 लाख आवेदनों की जांच चल रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होते ही सभी पात्र महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की सहायता राशि दे दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में केन्द्र सरकार से 12.19 लाख आवास की स्वीकृति दी गयी है। यह संख्या सबसे अधिक है। अब नये साल की...