पलामू, जुलाई 18 -- पांकी, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बिदरा गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय मजदूर समाधान अंसारी की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई। पिपराटांड़ के थाना ने संबंधित रेलवे पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर शव लाने गए परिजनों को आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया है। आधिकारिक पत्र के अनुसार युवक 14 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12835 से यात्रा कर रहा था। शाम करीब 5:25 बजे वह तमिलनाडु के जोलारपेट्टई रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिपराटांड़ थाना प्रभारी के अनुसार मृतक समाधान अंसारी, पलामू जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र में नौडीहा गांव निवासी स्वर्गीय करीम अंसारी का पुत्र था। वह रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु जा रहा था। घटना की सूचना ...