रोजगार के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत
कटिहार, जून 19 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन क्षेत्र अंतर्गत बेनी जलालपुर पंचायत के वार्ड चार गोबिंदपुर निवासी प्रवासी मजदूर मंजर आलम 30 वर्ष की मध्यप्रदेश के इटारसी जंक्शन के करीब ट्रेन से गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुम्बई में रह कर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बकर ईद के मौके पर घर आया था। 15 जून को रोजगार की तलाश में मुम्बई जा रहा था कि 17 जून के प्रातःकाल में ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना मिली। यात्रा के दौरान वह ट्रेन से कैसे गिरा। कुछ पता नहीं है। परिजनों ने संबंधित जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की मांग की है। मृतक के घर जैसे ही यह खबर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.