मुंगेर, अप्रैल 5 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं और मजदूरों का पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में स्थायी रोजगार की व्यवस्था नहीं होने से बड़ी संख्या में युवक अपने परिवार को छोड़कर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, यहां रोजगार के सीमित साधन हैं। खेती और दिहाड़ी मजदूरी के अलावा कोई स्थायी काम उपलब्ध नहीं है। पढ़े-लिखे युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर नौकरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में मजदूर और युवा हर साल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और अन्य बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहां वे फैक्ट्रियों, निर्माण कार्य और अन्य अस्थायी कामों में लगकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.