रोजगार की राह दिखाएगा प्लेसमेंट कैंप
कन्नौज, जून 14 -- तालग्राम, संवाददाता। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहेरिन, कन्नौज में 16 जून को सुबह 9:30 बजे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ की ओर से अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्य ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर तथा पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपये से 15,260 रुपये प्रतिमाह सीटीसी के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रधानाचार्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.