चतरा, मई 31 -- टण्डवा निज प्रतिनिधि शिवपुर रेलवे साइडिंग से जूडे रैयतों की एक बैठक शनिवार को हाण्डू गांव में हुई। जिसकी अध्यक्षता रघुनाथ गंझू एंव संचालन लखन गंझू ने किया । बैठक में रोजगार, उड़ते प्रदूषण समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मिश्रौल पंचायत मुखिया सह इंटर अनुमंडल प्रभारी सुबेश राम ने एनसीसी और वैरीयंट कंपनी के कार्यशैली का तीखा विरोध जताया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को हर हाल में रोजगार से जोडना होगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को एसडीओ को लिखित सूचना दिया जायेगा । बैठक के बाद उमेश गंझू ने बताया कि 5 जून को 10 बजे सुबह से शिवपुर रेलवे साइडिंग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी एवं वैरियंट के ट्रांसपोर्टिंग एवं लोडिंग कार्य को बंद कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड कोलियरी मजदूर यूनिय...