चतरा, अप्रैल 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। रोजगार की मांग को लेकर सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल माइंस पिछले एक सप्ताह से बंद है। इससे कोयला और ओबी का उत्पादन पूरी तरह ठप है। बताया गया कि पचड़ा समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पिछले 6 अप्रैल से चंद्रगुप्त माइंस को बंद कर रखा है। चंद्रगुप्त मे दो माह पूर्व ही कोयला और ओबी का उत्पादन आरंभ हुआ था। फिलहाल डेढ़ लाख टन कोयले की स्टाक है जबकि सुशी माइनिंग के द्वारा लगभग 10 लाख क्यूबिक मीटर ओबी का उत्पादन किया गया है।इस नवसृजित माइंस में कंपनी के द्वारा लगभग 150 को रोजगार दिया गया है। इधर सरकार के नियमों के तहत् 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार देने की मांग को लेकर माइंस को बंद कर दिया गया है। चर्चा यह भी है कि रोजगार की आड़ में कुछ मशीनें लगाने का ब्लैकमेलिंग का भी खेल चल रहा है। इधर परि...