रांची, जुलाई 31 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। रोजी-रोजगार की तलाश में बुढ़मू प्रखंड के नाऊज गांव से हिमाचल प्रदेश के शिमला जा रहा युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों ने शिमला के न्यू बस स्टैंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर उसकी तलाश की मांग की है। जानकारी के अनुसार नाऊज गांव निवासी मनोज मुंडा अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों और गांव के चार-पांच अन्य युवकों के साथ शिमला के जुगल क्षेत्र में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान 18 जुलाई को शिमला के न्यू बस स्टैंड से वह अचानक लापता हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी पत्नी गांव लौट आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले गांव के ही फुलचंद मुंडा भी रामगढ़ बस स्टैंड से इसी तरह लापत...