रोजगार की तलाश में असम गया युवक ब्रह्मपुत्र में डूबा
पूर्णिया, जुलाई 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत चक पंचायत के बैसा सीमा गांव में मंगलवार को उस समय मातम छा गया, जब असम से एक युवक का शव उसके पैतृक घर पहुंचा। मृतक वार्ड संख्या-11 निवासी राहुल कुमार था। असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल निर्माण कार्य के दौरान नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय राहुल कुमार गांव के दो अन्य युवकों के साथ एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्माणाधीन पुल परियोजना में कार्यरत था। काम के दौरान तीनों युवक नदी में गिर गए। हादसे में राहुल कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि चक पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी 20 वर्षीय आकाश कुमार अब भी लापता है। उनकी तलाश जारी है। वहीं तीसरे युवक मंजीत कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी हालत सामान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.