पटना, नवम्बर 24 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार राशि दी जाएगी। महिलाओं ने जो भी रोजगार शुरू किया है, उसका आकलन कर अधिकतम दो लाख तक राशि दी जाएगी। रोजगार शुरू करने के लिए अब-तक एक करोड़ 51 लाख महिलाओं को दस-दस हजार दिये गये हैं। मंत्री सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्हें छठी बार इस विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में जीविका समूहों की संख्या 11 लाख 40 हजार हो गई है। महिला सशक्तीकरण में बिहार ने देशभर में मॉडल स्थापित किया है। महिलाओं के विकास के लिए राज्य सरकार आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य से श्रमिकों का पलायन पूरी तरह बंद करने के लिए मनरेगा को और प्रभावी बनाया जाएगा। अधिक-से-अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.