रांची, फरवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदल कर राम जी कर दे, इससे कोई आपत्ति नहीं है। गांधी जी की पहचान किसी योजना से नहीं है। हम लोगों की आपत्ति केवल यही है कि मनरेगा योजना में रोजगार की जो गारंटी थी, वह वीबी-जी राम जी योजना में नहीं है। हमारी कोशिश यही होगी कि रोजगार की गारंटी योजना को हम किसी भी हाल में बंद नहीं होने दें। विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के लाए अनुदान मांगों पर कटौती प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि आखिर राज्य सरकार पर वित्तीय भार क्यों डाला जा रहा है। क्यों देश में संघीय ढांचा को कमजोर किया जा रहा है। 15वें वित्त का पैसा रोकने का कारण समझ से परे है। मनरेगा के हजारों करोड़ रुपए केंद्र पर बकाया है। विपक्ष को मजदूरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.