कटिहार, दिसम्बर 26 -- आजमनगर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निमोल पंचायत भवन प्रांगण में जी राम जी योजना के तहत 125 दिन रोजगार की गारंटी दिए जाने हेतु आम सभा बुलाई गई । बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कुलसुम बेगम ने किया। मौके पर मुखिया कुलसुम बेगम ने कहा कि जी राम जी योजना के तहत 60 प्रतिशत भारत सरकार तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार की भागीदारी उक्त योजना में सम्मिलित किया गया है। इससे पहले 90 प्रतिशत भारत सरकार तथा राज्य सरकार केवल 10 प्रतिशत ही राशि उक्त योजना के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती थी। उपस्थित मजदूरों को बताया कि अब 125 दिन रोजगार की गारंटी सरकार ने दी है। पंचायत के मुखिया ने बताया कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना रखा गया है। इस मौके पर पंचायत रोजगार सेवक अजय कुमार मुखिया कुलसुम बेगम इंतजार आलम मोहम्मद राहुल शकील आदि सहित सैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.