पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- बिलसंडा। ब्लाक सभागर में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा सेवा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समस्त केडर के द्वारा प्रोग्राम में प्रतिभाग़ किया गया। बीडीओ अमित शुक्ला ने समूहों को रोजगार को मुख्य धारा से जोड़ने के बारे में सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मसीहा समूह ,कृष्णा समूह,भगवती समूह,स्वस्थ भारत स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर जेई सालिगराम, सचिव पंकज शर्मा, केपी सिंह, इम्तियाज, नाजिर समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...