देवरिया, फरवरी 28 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपूरा में पेंसिल पैकिंग का रोजगार दिलाने के नाम 10 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा निवासी सिन्धु देवी पत्नी रमाकांत ने बताया है कि दो दिन पहले दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले ने पेंसिल पैकिंग करने के लिए घर बैठे काम देने का भरोसा दिया। उसने तीस हजार प्रति महीना देने की बात कही। उसके बाद उसने कहा कि रजिस्ट्रेशन के 10 हजार रुपये की जरूरत है। उसके झांसे में आकर महिला ने उसके बताए नम्बर पर यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपये भेज दिया। एक दिन बाद जालसाज ढाई हजार और रुपये का डिमांड करने लगा और पैसा न देने पर जेल भेजवाने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.