हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। वैलेजली लॉज क्षेत्र से पार्षद धर्मवीर डेविड ने शुक्रवार को नगर निगम परिसर में दो घंटे तक धरना दिया। उनका आरोप है कि सड़क किनारे और खाली स्थानों पर ठेला लगाकर रोजगार करने वालों को निगम के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि इन स्थानों पर निगम की जमीन के बोर्ड लगाकर उन्हें हटाया जा रहा है। गरीब तबके के लोगों को रोजगार से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छोटे कारोबारियों को बेवजह परेशान किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.