हरदोई, जून 2 -- अतरौली। सुशासन के साथ रोजगार के अवसर सभी को मिलेंगे तभी समाज की उन्नति होगी। गांव की तरक्की से ही हमारा देश विकसित बनेगा। अतरौली थाना क्षेत्र में भरावन स्थित ग्राम प्रधान कार्यालय पर राजेश अवस्थी, आशीष अवस्थी के द्वारा आयोजित भाजपा की सेवा और सुशासन समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त डीजी और समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य कुमार शुक्ला ने यह कहा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह पूछे जाने पर कि हर घर नल योजना में घर घर नल तो पहुंच गये पर जल नहीं पहुंच रहा है तो उन्होंने कहा कि योजना की कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। कार्य पूरा होने के बाद हर घर जल मिलने लगेगा। गांवों में लाखों रुपये लगाकर बनायें गये सरोवरों में धूल उड़ रही पर श्री शुक्ल ने कहा कि तालाबों का मूल उद्देश्य बरसाती जल का संचय करना है। मुख...