टिहरी, दिसम्बर 20 -- भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुनारगांव में रोजगार एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा रहे। घनसाली के सुनारगांव को गोद लेने वाले प्रवासी उत्तराखंडी एवं रतूड़ी फाउंडेशन के संस्थापक देव रतूड़ी के प्रयासों से शनिवार को गांव में रोजगार एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उद्योग, समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, सेवायोजन, कृषि, जन आधार केंद्र, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, राजस्व एवं स्वास्थ्य आद विभागों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर 30 से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं...